फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in bihar bazar

पुलिस ने पकड़ी 10 लाख की शराब

Thu, 16 Nov 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime in bihar bazar
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
बाघराय। पुलिस ने बुधवार भोर में दबिश देकर एक ट्रक अवैध शराब बरामद की। इस दौरान एक पिकअप सहित आठ लोग मौके से पकड़े गए। जबकि दो लोग भाग निकले। पुलिस शराब सहित ट्रक थाने ले आई। इसके बाद पेटियां गिनकर लिखीं गईं और थानेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। शराब पानीपत हरियाणा से आई थी। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


बाघराय पुलिस को भोर में सूचना मिली कि बिहार बाजार में एक ट्रक से शराब पिकअप में लादी जा रही है। इस पर शकरदहा की तरफ से लौट रहे एसओ ने थाने के पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया। दो तरफ से पहुंची पुलिस ने बिहार बाजार के पावरहाउस के पास ट्रक को घेर लिया। इस दौरान ट्रक से शराब उतरकर पिकअप में लादी जा रही थी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए ट्रक के ड्राइवर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस दौरान पिकअप ड्राइवर और एक अन्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ट्रक सहित पूरी शराब और पिकअप थाने ले आई। यहां शराब की पेटियों की गिनती की गई तेा उसमें कुल 495 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें 325 पेटी बीयर थी। बरामद शराब की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे चुनाव में खपाने के लिए लाया गया था। पकड़े गए ट्रक चालक शंकरलाल पुत्र भाऊ सिंह निवासी बंजरापुर थाना बरिंदा इंदौर मध्य प्रदेश ने पूछताछ के दौरान कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। बताया कि उसे पानीपत हरियाणा में एसकेएस गुड्स कैरियर प्राइवेट लिमिटेड के लोगों ने बिहार बाजार में ट्रक पहुंचाने के लिए कहा था। उसके अलावा सरायसैद खां निवासी डिंपल सिंह पुत्र समर बहादुर सिहं, सफरखान पुत्र साबिर निवासी मझिलगांव कुंडा और मजदूर पप्पू, खिस्सू, गणेश, सुभाष, बलबीर को पुलिस ने लाकअप में डाल दिया। एसओ की तहरीर पर मुख्य आरोपी संजीव सिंह व भागे पिकअप के ड्राइवर व गिरफ्तार आठ लोगों के मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed