फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in balai deah

युवती पर शोहदों ने फेंका तेजाब

Tue, 29 Nov 2016 12:34 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime in balai deah
crime
महेशगंज थाना क्षेत्र के डीह बलई गांव में सोमवार को दुकान पर बैठी युवती पर मनचलों ने तेजाब डाल दिया। तेजाब पड़ते ही युवती चीख उठी। जब तक आसपास के लोग दौड़ते दोनों युवक बाइक से भाग निकले। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को देते हुए उसके पिता को भी दी। पिता उसे लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डीह बलई गांव निवासी रफीक अहमद ने पटना चौराहे पर बिसातखाने की दुकान खोल रखी है। दुकान पर उसकी दूसरी पत्नी हाजराबानो व बेटी रोशनी बानो बैठती हैं। सोमवार की शाम करीब तीन बजे रफीक कहीं गया था। इस दौरान दुकान पर उसकी बेटी रोशनीबानो (19) बैठी थी। इस दौरान दो युवक बाइक से दुकान पर आए और बातचीत करने लगे। तभी एक लड़के ने रोशनीबानो पर डिब्बे में लिया तेजाब फेंक दिया और बाइक से भाग निकले। तेजाब पड़ते ही रोशनीबानो चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उसका चेहरा सहित शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था। इसकी सूचना उसके पिता रफीक को देने के साथ ही एम्बुलेंस व पुलिस को फोन किया गया। थोड़ी ही देर में रफीक मौके पर पहुंचा और उसे निजी गाड़ी से ही लेकर कुंडा सीएचसी के लिए निकल पड़ा। इस दौरान पुलिस भी कुंडा सीएचसी पहुंच गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को रेफर कर दिया। उधर, जानकारी पर सीएचसी में कई थानों की फोर्स पहुंच गई। महेशगंज थाने में कप्तान व एडिशनल एसपी भी पहुंचे। देर शाम डीआईजी विजय यादव भी थाने पहुंचे। इसके बाद रफीक के घर भी घटना की जानकारी लेने पहुंचे। रफीक की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed