{"_id":"581a2f6e4f1c1bad314370cd","slug":"crime-in-alapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चकमा देकर एटीएम से निकाले 40 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चकमा देकर एटीएम से निकाले 40 हजार
प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
atm card
परियावां क्षेत्र के आलापुर स्थित एटीएम में आए दिन चकमा देकर लोगों के खाते से पैसा उड़ा दिया जा रहा है। बुधवार को फिर से एक युवक को एटीएम के प्रयोग के दौरान चकमा दे दिया गया और उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने घटना की तहरीर थाने में दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालसिंह का पुरवा हिनाहूं गांव निवासी राम सुमेर पुत्र गोकुल पटेल का खाता एसबीआई की आलापुर शाखा में है। वह बुधवार की दोपहर आलापुर स्थित एटीएम से पैसा निकालने के लिए आया था। एटीएम में कुछ लोग पहले से ही खड़े थे। उसका नंबर आने के बाद उसने एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं निकला। इस पर पीछे खड़े लोगों ने उसे हटने के लिए दबाव बनाया। वह वहां से चला गया तो दो बार में उसके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। इसकी जानकारी उसे मैसेज से हुई। शाखा प्रबंधक ने थाने जाने की सलाह दी। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।