{"_id":"68bf1b0ca6fbbd376a08a335","slug":"council-members-got-angry-over-the-poor-lighting-system-in-the-city-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-147373-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शहर में बदहाल प्रकाश व्यवस्था को लेकर भड़के सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शहर में बदहाल प्रकाश व्यवस्था को लेकर भड़के सभासद
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बेल्हा के बोर्ड की बैठक में सोमवार को शहर में बदहाल प्रकाश व्यवस्था पर सभासद भड़क गए। कहा कि हाईवे, सड़कों पर लगी अधिकांश लाइटें और हाईमास्ट खराब हैं। लाखों रुपये मरम्मत पर खर्च किए जा रहे हैं, जबकि इतनी धनराशि में नई लाइटें लग सकती हैं।
बोर्ड की बैठक चेयरमैन प्रेमलता सिंह की अध्यक्षता और ईओ राकेश कुमार के संचालन में प्रारंभ हुई। पिछली बैठक की कार्यवाही और पांच माह के आय-व्यय की पुष्टि के बीच सभासद शिवशंकर भोले और योगेश सिंह ने विवरण मांगा। जिसे शोर शराबे के बीच सदस्यों को दिया गया। नवरात्र, दशहरा, भरत मिलाप एवं दीपावली को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई।
चेयरमैन ने ईओ को निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख मार्गों व मेला स्थल पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोषागार कार्यालय के सामने स्थापित पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की प्रतिमा स्थल का नाम पं. मुनीश्वरदत्त चौक करने पर चर्चा हुई। सभासद शिवशंकर मिश्र व योगेश सिंह ने कहा कि पूर्व की बैठक में चेयरमैन रहे लखनलाल चौरसिया, जयंती प्रसाद उपाध्याय, भारत सिंह गांधी व ओंकारनाथ द्विवेदी का नाम किसी चौराहे पर रखने के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में क्यों डाला गया।
विज्ञापन
पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय चौक के समर्थन में बलीपुर के सभासद उदयशंकर मिश्रा उतरे। कहा कि पंडित मुनीश्वरदत्त महान शिक्षाविद् थे। उनके स्थापित कॉलेज व महाविद्यालय की बदौलत जनपद में शिक्षा की मशाल जल रही है। यह कदम पालिका के लिए गौरव की बात है। सगरा के सभासद विनोद रजक ने वार्ड में साइन बोर्ड लगाने व नाला निर्माण कराए जाने का मुद्दा उठाया। जिसे लेकर सभासदों में झड़प भी हुई।
न्यायालय के आदेश के बावजूद 22 कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का मामला भी उठा। अजीत नगर की सभासद ने हर माह पालिका की बैठक कराने की मांग की। एसटीपी पर ईंधन के रूप में तीन माह में समान व्यय करने का मुद्दा भी उठा। इस मौके पर आशीष जायसवाल, धर्मशील शुक्ल, सुनील दूबे, मुफीज अहमद आदि मौजूद रहे।