{"_id":"598764c54f1c1b8d448b492e","slug":"could-not-break-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक में चोरोें ने बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक में चोरोें ने बोला धावा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarh
अंतू पुलिस से बेखौफ बदमाश चोरी, छिनैती व लूट की घटनाओं को अंजाम पर अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की रात चोरों ने पूरे अंती में स्थित ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने घुस गए लेकिन लाकर खोलने में चोर नाकाम रहे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती में रमेश बहादुर के मकान में ग्रामीण बैंक की शाखा खोली गई है। शनिवार को प्रबंधक की मौजूदगी में बैंक शाखा बंद की गई थी। शनिवार की रात चोर ताला तोड़कर भीतर घुस गए। वे कैश काउंटर का ताला तोड़कर खंगाले लेकिन उसमे कुछ नहीं मिला। रुपये के लिए चोरों ने कैश लाकर खोलने में पसीना बहाया। कई घंटे तक लाकर खोलने वाले चोरों को अंत में निराशा ही हाथ लगी। रविवार की सुबह बाजार के लोगों ने बैंक के शटर में लगा ताला टूटा देखा तो सूचना पुलिस व प्रबंधक को दी। बैंक में चोरी करने की खबर मिलते ही अंतू पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। इस बीच प्रबंधक पवन कुमार झा पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चोर कोई सामान नहीं ले जा सके। लाकर खोलने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अंतू थाना क्षेत्र में चोरी, छिनैती व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने अंतू थाने में तेज तर्रार दरोगा पोस्ट किया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को थाने से लेकर चौकी पर पोस्ट किया। ताकि अपराधों पर रोकथाम लग सके। एसपी के इस प्रयास को भी चोर धता बता रहे हैं। पुलिसकर्मी लाख दावा करें कि वे क्षेत्र में घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयास रत हैं लेकिन हकीकत लगातार हो रही घटनाएं दर्शा रहीं हैं।