{"_id":"5ebae989a4c8924bbc7b744a","slug":"coronavirus-corona-suspect-dead-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: प्रतापगढ़ में कोरोना संदिग्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: प्रतापगढ़ में कोरोना संदिग्ध की मौत
Tue, 12 May 2020 11:53 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 May 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मंगलवार को मौत हो गई। उसे परिजनों ने सांस लेने में दिक्कत के चलते सोमवार को भर्ती कराया था। मृतक हाल में ही मुंबई से लौटा था।
इसके अलावा कोरोना संक्रमित एक गर्भवती महिला व एक अन्य मरीज को प्रयागराज के कोटवा बनी भेजा गया। वहीं कौशाम्बी के एक व्यक्ति व प्रयागराज में इंजीनियर के यहां खाने बनाने वाली एक महिला व उसकी बेटी की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे तुलई महुआए निवासी संजय मिश्रा (50) को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण सोमवार को परिजन अस्पताल लाए। इमरजेंसी में उसे भर्ती कर लिया गया। मंगलवार को शाम करीब चार बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद डाक्टर जब तक पहुंचते तब तक उसकी सांसें थम गईं। सीएमएस डा. पीपी पांडेय ने बताया कि मरीज सोमवार को भर्ती हुआ था। मंगलवार को उसका सैंपल लेना था। इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर प्रयागराज के लूकरगंज के कोरोना पॉजिटिव इंजीनियर के घर में खाना बनाने वाली महिला और उसकी बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को कोटवां-बनी कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट करा दिया गया है। इंजीनियर की कोरोना संक्रमण से पहले ही मौत हो चुकी है।