फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona increased the distance of tables, now only seven tables will be held in one line

कोरोना ने बढ़ाई टेबलों की दूरी, अब एक लाइन में लगेंगे सिर्फ सात टेबल

Thu, 03 Mar 2022 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Corona increased the distance of tables, now only seven tables will be held in one line
कोरोना नेसूबे में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने पर चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत एक मेज से दूसरे मेज की कम से कम छह फिट की दूरी अनिवार्य कर दी गई है। इससे एक लाइन में सिर्फ सात टेबल ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में दस मार्च से होने वाली मतगणना में कोरोना गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। सूबे में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर चुनाव आयोग ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना कराने के लिए कहा है। बगैर मास्क के कोई भी अभिकर्ता अंदर नहीं घुसने पाएगा। प्रवेश द्वार के साथ ही मतगणना परिसर में इसका पूरी तरह पालन कराने के लिए कहा गया है। दस मार्च से होने वाली मतगणना में एक पंडाल में 14 टेबल लगाए गए थे।
विज्ञापन

मगर अब एक पंडाल में सात टेबल ही लगेंगे। हर टेबल पर प्रत्याशी या उसका अभिकर्ता मौजूद रहेगा। जिसकी देख-रेख में ईवीएम से गणना की जाएगी। मतगणना स्थल पर किसी प्रकार के विवाद से निपटने के लिए माइक्रो आब्जर्वर लगाए जाएंगे। वे निष्पक्ष मतगणना में सहयोग करेंगे। अगर किसी टेबल पर कोई कर्मचारी मतगणना में गड़बड़ी करेगा, तो माइक्रो आब्जर्वर सीधे प्रेक्षक को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना में मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
मतगणना में मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोई कर्मचारी या अभिकर्ता मोबाइल लेकर पंडाल परिसर में दाखिल नहीं हो पाएंगे। मतगणना स्थल पर मौजूद अधिकारियों के पास ही मोबाइल रहेगा।
वीवीपैट की पर्ची से मतों की नहीं होगी गणना
जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन लगी थी। वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची से मतों की गणना नहीं होगी। अगर कोई प्रत्याशी मांग करता है, तो एक या दो बूथों के मतों की गणना पर्ची से होगी। अगर कोई प्रत्याशी सभी बूथों पर पड़े मतों की गणना वीवीपैट की पर्ची से कराना चाहता है तो, उसकी मांग खारिज कर दी जाएगी। प्रत्याशी जिस बूथ पर संदेह प्रकट करेगा, उस बूथ के मतों की गणना पर्ची से की जाएगी।

मतगणना में कोरोना गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। मतगणना पंडाल में रहने वाले सभी अभिकर्ता औश्र कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर और मास्क अनिवार्य किया गया है। -सुनील शुक्ला, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed