फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona examination required before operation in private hospitals

Pratapgarh: प्राइवेट अस्पतालों में आपरेशन से पहले कोरोना की जांच जरूरी

Sat, 13 Jun 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Corona examination required before operation in private hospitals
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
 डीएम डा. रुपेश कुमार ने कहा है कि प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में आपरेशन के पहले कोरोना वायरस की जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि जिला अस्पताल में कोरोना परीक्षण के  लिए ट्रू-नाट मशीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बगैर कोरोना जांच के आपरेशन होता है तो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय पर टीम इलेवन की हुई बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में हॉटस्पॉट की संख्या में तेजी से कमी आई है। जिले में पहले 42 हॉटस्पॉट थे। वर्तमान में घटकर 15 रह गए हैं। कुंडा के मझिलगांव और उमरी बुजुर्ग मेें शुक्रवार को दो नए मरीज मिलने पर दोनों गांवों को सील करने को कहा है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में जिले में 12 मरीज हैं। डीएम ने सीएमओ से कहा है कि अगर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ में कोरोना संक्रमित होने का कोई भी लक्षण प्रकट होता है तो तुरंत जांच कराएं। सीएमओ को निर्देशित किया है जिला अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का नाम, पता, बीमारी का लक्षण अवश्य लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक डा. रघुनाथ सिंह ने बताया कि टिड्डी दल कौशांबी जिले में है, इसलिए जिले में भी कूच कर सकते हैं। डीएम ने सतर्क करते हुए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, सूचना अधिकारी विजय कुमार शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed