फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona also reached the jail, 39 people including two prisoners were found infected

जेल में भी पहुंचा कोरोना, दो बंदियों समेत 39 लोग मिले संक्रमित

Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corona also reached the jail, 39 people including two prisoners were found infected
कोरोना का संक्रमण जेल तक पहुंच गया है। मंगलवार को जिला कारागार के दो बंदी संक्रमित मिले। इसके अलावा 37 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई सौ के पार पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोग लापरवाह बन हुए हैं। कोविड नियमों का कहीं भी पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर लोग पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं। बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल कहीं भी कोविड के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग मॉस्क तक नहीं लगा रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जारहा है।
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन के कंटेनमेंट जोन भी कागजों पर ही बन रहे हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। कोरोना संक्रमण की जद में लगातार अधिकारी व कर्मचारी भी आ रहे हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से सख्ती नहीं बढ़ाई जा रही है। मंगलवार को जिला कारागार के दो बंदी भी संक्रमित मिले। इससे जेल में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बंदियों को दूसरी बैरक में शिफ्ट करने के साथ ही अन्य बंदियों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा शहर की लेखपाल कालोनी, स्टेशन रोड, बाबागंज समेत अन्य स्थानों पर 37 मरीज मिले। अब सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई सौ के पार पहुंच चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि करीब 45 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed