फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cooks will get increased honorarium

अप्रैल माह से रसोइयों को मिलेगा बढ़ेगा हुआ मानदेय

Wed, 04 May 2022 12:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cooks will get increased honorarium
प्रतापगढ़। जिले के 7256 रसोइयों को एक अप्रैल से जोड़कर बढ़े मानदेय का भुगतान किया जाएगा। शासन ने रसोइयों का मानदेय डेढ़ हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया है। नए वित्तीय वर्ष से बढ़े मानदेय के भुगतान करने का आदेश आ गया है। फरवरी माह में चार-चार माह के छह-छह हजार रुपये उनके खातों में भेजे गए थे।
विज्ञापन

जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पका-पकाया भोजन परोसने वाले रसोइयों को अब दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। अभी तक उन्हें पंद्रह सौ रुपये महीने का भुगतान किया जाता था। जिले के प्राइमरी, मिडिल, जीआईसी, सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठ में तक पढ़ने वाले बच्चों को पका-पकाया भोजन परोसने वाले रसोइयों को अब साल में ड्रेस सिलवाने के लिए पांच-पांच सौ रुपये भी मिलेंगे। यह धनराशि सीधे खाते में ही आएगी। पांच सौ रुपये में महिलाएं साड़ी खरीदेंगी और पुरुष पैंट-शर्ट सिलवाएंगे। स्कूल में खाना बनाते समय सभी रसोइयों को ड्रेस में ही आना होगा। रसोइयों का मानदेय बढ़ाने के लिए पहले ही घोषणा की गई थी मगर, विधानसभा चुनाव के कारण शासनादेश जारी नहीं हो पाया था। शासन का आदेश आने के बाद विभाग ने एक अप्रैल से बढ़ा मानदेय देने का फैसला लिया है। एमडीएम के जिला समन्वयक मो. इजहार ने बताया कि रसोइयों का मानदेय हर माह उनके खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed