फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Construction work will be done in secondary schools with Rs 25.84 crores

Pratapgarh News: माध्यमिक विद्यालयों में 25.84 करोड़ से होगा निर्माण कार्य

Tue, 17 Sep 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Construction work will be done in secondary schools with Rs 25.84 crores
जिले के 41 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 25.84 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। शासन ने पहले चरण में निर्माण के लिए 50 फीसदी यानी 12.42 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है। स्वीकृत धनराशि से चयनित विद्यालयों में सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्वच्छ पेयजल, बालक-बालिका शौचालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, मल्टीपरपज हॉल और पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए शासन ने 50 फीसदी धनराशि भेजी है। 2025 दिसंबर तक विद्यालयों के निर्माण कार्य को पूरा कराने का लक्ष्य शासन ने तय किया है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में होगा निर्माण
डीआईओएस ओंमकार राणा ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानिकपुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज महेवा मलकिया एवं मरस्सापुर, जीआईसी बिहार, राजकीय उमावि बेघन गोपाल, वाजिदपुर, लरू, जीजीआईसी पट्टी समेत 41 विद्यालयों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed