{"_id":"5bc22b81bdec22696e0e3fe4","slug":"construction-of-pm-awas-for-urban-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी बेघरों के लिए रंजीतपुर में बनेंगे पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी बेघरों के लिए रंजीतपुर में बनेंगे पीएम आवास
pratapgarh
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शहर के बेघर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास मिलने की उम्मीद जग गई है। शहर के रंजीतपुर चिलबिला में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराने के लिए तीन हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। नए साल में भवन का निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा। पहले चरण में 180 परिवारों को पक्की छत मिलेगी। लाभार्थियों का चयन पहले ही विभाग कर चुका है। वर्ष 2022 तक सभी के पास अपना मकान होने का सपना साकार होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के तहत आवेदन करने वाले 500 आवेदक ऐसे हैं, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन ही नहीं है। यह लोग किराए के मकान में वर्षों से रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन करने वाले इन परिवारों को अभी तक पक्की छत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही थी। इसका मुख्य कारण शहर के आसपास जमीन नहीं मिलना था। मगर शासन का कड़ा रुख अख्तियार करते ही राजस्व विभाग और नगरीय विकास अभिकरण ने भवन बनाने के लिए रंजीतपुर चिलबिला में तीन हेक्टेयर जमीन की तलाश कर ली है। वर्ष 2018-19 में 180, 2019-20 में 240 और 2020-21 में 80 आवास का निर्माण करने का लक्ष्य है। इन आवासों का निर्माण होते ही ऊपर से सूची में शामिल लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो नए साल से भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा और वर्ष 2021 तक प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाएगा।