{"_id":"5e0e31528ebc3e87b07073d9","slug":"constable-killed-in-car-pickup-collision-taking-leave-and-going-home-by-car-pratapgarh-news-ald264622961","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-पिकअप की टक्कर में कांस्टेबल की मौत, छुट्टी लेकर कार से जा रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-पिकअप की टक्कर में कांस्टेबल की मौत, छुट्टी लेकर कार से जा रहा था घर
विज्ञापन
राम कुमार शुक्ल। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
छुट्टी लेकर घर जा रहे सिपाही की कार बुधवार रात पिकअप से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने थाने में पिकअप के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव निवासी रामकुमार शुक्ल (35) पुत्र जगन्नाथ शुक्ल पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे। वह अमेठी जनपद के कमरौली थाने की डायल 112 पर तैनात थे। बुधवार को वह छुट्टी लेकर कार से घर जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर बैंक के पास लखनऊ की तरफ से आ रही एक पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार टक्कर पर बाहर निकले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें कुंडा सीएचसी ले आई। कुंडा सीएचसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नवाबगंज के आलापुर में पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त सिपाही की कार।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन