फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Constable hid the case in affidavit, case registered

Pratapgarh News: शपथ पत्र में सिपाही ने छिपाया मुकदमा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Constable hid the case in affidavit, case registered
पुलिस लाइन परिसर में स्थित विशेष अभिसूचना कार्यालय (एसआईओ) के सिपाही ने प्रमोशन लेने के लिए खुद पर दर्ज आपराधिक मामला छिपाते हुए झूठा शपथपत्र दे दिया। अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभिसूचना अधिकारी ने जांच के बाद नगर कोतवाली में सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

निरीक्षक विशेष सूचना अधिकारी जगदीश कुमार गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया कि भदोही के गोपीगंज निवासी मनोज कुमार दुबे पुलिस लाइन एसआईओ कार्यालय में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। उनके खिलाफ भदोही के गोपीगंज थाने में वर्ष 2006 में मारपीट का मुकदमा दर्ज था। वर्ष 2023-24 में हेड कांस्टेबल की प्रोन्नति के लिए दिए गए शपथ पत्र में मनोज कुमार दुबे ने मुकदमे का उल्लेख नहीं किया। मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नति के लिए आठ मार्च 2025 को अपने ऊपर दर्ज मुकदमे का उल्लेख करते हुए उच्च न्यायालय में लंबित होना दर्शाया गया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद प्रयागराज विशेष शाखा अभिसूचना के मंडाधिकारी ने जांच की। उन्होंने पूर्व में मनोज दुबे द्वारा दिए गए स्वघोषित शपथ पत्र में भी मुकदमे का उल्लेख न करना पाया। जबकि मनोज दुबे व परिवार के अन्य सदस्य कृष्णदेव दुबे और बबलू दुबे को 18 अक्तूबर 2023 को भदोही कोर्ट से मारपीट के मुकदमे में छह माह के साधारण कारावास की सजा और 500 रुपये का जुर्माना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडाधिकारी के निर्देश पर अभिसूचना कार्यालय के निरीक्षक जगदीश प्रसाद गुप्ता ने आरक्षी मनोज दुबे को मुख्य आरक्षी से प्रोन्नति प्रक्रिया से बाहर करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ लाइन शिव नारायण वैस ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed