फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   connive of phc poorabgaon

करोड़ों का भवन, नहीं हैं डाक्टर

Thu, 21 Sep 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
connive of phc poorabgaon
डेमो - फोटो : डेमो
गड़वारा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पूरबगांव का भवन करोड़ों रुपये से बना हुआ है, लेकिन दो साल से अस्पताल में एक भी डाक्टर नहीं है। लैब टेक्नीशियन के भरोसे अस्पताल चल रहा है। इससे आए दिन अस्पताल में हंगामा होता रहता है।  
विज्ञापन


संडवा चंद्रिका विकास खंड की सीमा पर सई नदी के तट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरबगांव बदहाली के दौर से गुजर रहा है। पीएचसी में दो वर्ष से डाक्टर की तैनाती नहीं हुई। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल परिसर में झाड़िय़ां उगी हुई हैं। इससे मरीजों को अंदर जाने में डर लगता है। संडवा चंद्रिका के लगभग पचास हजार आबादी को ध्यान में रखकर बना स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में निरर्थक साबित हो रहा है। केंद्र में दो साल से न ही फार्मासिस्ट और न ही वार्ड ब्वाय की तैनाती हुई है। लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार गुप्ता की मानें तो डाक्टर के नहीं होने से वह स्वयं पर्चा बनाते हैं, मरीज देखते हैं, जांच करते हैं और मरीजों को दवाएं भी बांटते हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन औसतन डेढ़ सौ मरीज पीएचसी आते हैं। लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण अधिकांश मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। वहीं वर्ष 2009 में तैयार होने वाली बिल्डिंग देखरेख नहीं होने से जर्जर होती जा रही है। दरवाजे और खिड़कियों में दीमक लग गए हैं। दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं।  अधीक्षक सीएचसी, संडवाचंद्रिका मनीष मौर्य का कहना है ‌कि पीएचसी में कर्मचारियों की कमी है, जनता की शिकायतें बराबर आ रही हैं। सीएमओ से जल्द डॉक्टर की तैनाती के लिए पत्र भेजा गया है। डॉक्टर के अभाव में एलटी अस्पताल की देखभाल कर रहा है। सीएमओ डॉ. राजकुमार अय्यर का कहना है ‌कि जिले में डाक्टरों की भारी कमी है। शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही डॉक्टर, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed