{"_id":"5efce18c8ebc3e43211c9153","slug":"congressmen-agitated-over-hike-in-petrol-and-diesel-prices-pratapgarh-news-ald2798973145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Congressmen agitated over hike in petrol and diesel prices
- फोटो : PRATAPGARH
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को सदर तहसील में प्रदर्शन कर बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। कांग्रेसियों ने 18 दिनों के अंदर प्रति लीटर डीजल के मूल्य में 10.48 रुपये और पेट्रोल के दाम में 8.50 रुपये बढ़ोतरी होने की बात कही।
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य और जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
रोहित शुक्ल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। तीन महीनों में डीजल पर उत्पाद शुल्क में 26.48 रुपये और पेट्रोल पर 21.50 रुपये की वृद्धि करने से दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। यह आम आदमी पर भारी पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने केेंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच मार्च के बाद हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। तहसील में हुए प्रदर्शन के बाद एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डा. नीरज त्रिपाठी, सुरेश मिश्र, वेदांत तिवारी, मकरंद शुक्ला, सुधीर तिवारी, कमला शंकर मिश्र, राकेश मिश्र, श्यामशंकर तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विनियमितीकरण के लिए संग्रह अमीनों और अनुसेवकों का प्रदर्शन
जिले के सीजनल संग्रह अमीनों और अनुसेवकों ने बुधवार को कचहरी में प्रदर्शन कर विनियमितीकरण की मांग उठाई है। संग्रह अमीनों ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अविलंब विनियमित करने की मांग की है।
राजस्व सामयिक संग्रह अमीन अनुसेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को प्रदर्शन कर विनियमित करने की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष हरिकेश बहादुर सिंह ने अपने मांगपत्र में कहा है कि 45 वर्ष पार करने वाले अमीनों और अनुसेवकों की आयु सीमा में शिथिलता दी जाए और 85 प्रतिशत अमीनों और शत-प्रतिशत अनुसेवकों को नियमित किया जाए। योगी सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में विनियमित नहीं करने से कुंठित अमीनों और अनुसेवकों के लिए इच्छा मृत्यु की मांग की है। इस मौके पर भूपेंद्र शर्मा, हीरालाल, राजेश शुक्ल, कृष्णानंद पांडेय, हरिकेश नारायण मिश्र, रामदेव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Congressmen agitated over hike in petrol and diesel prices- फोटो : PRATAPGARH