फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress started Satyagraha against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में उतरे कांग्रेस, युवाओं के साथ बताया धोखा

Mon, 27 Jun 2022 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congress started Satyagraha against Agneepath
इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन करते कार्य - फोटो : PRATAPGARH
0जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेना भर्ती में अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए सोमवार से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। जब तक केंद्र सरकार योजना को वापस नहीं लेती है, तब तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि अग्निपथ योजना में युवाओं को चार साल की नौकरी देकर उनके साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल के लिए बनती है और सीमा पर तैनात होने वाले जवानों को चार साल में ही रिटायर कर दिया जाएगा। भारतीय सेना को बर्बाद करने के लिए यह योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

पूर्व प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से आहत होकर युवा जान दे रहे हैं। कहा कि जब तक मोदी सरकार अग्निपथ योजना वापस नहीं लेती है, तब तक कांग्रेस का सत्याग्रह जारी रहेगा। पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। देश के युवाओं को बड़ी उम्मीद थी, मगर यह फैसला मोदी सरकार के पतन का कारण बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अध्यक्ष इरफान अली, वेदांत तिवारी, नरसिंह प्रकाश मिश्रा, बृजेंद्र मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, रोहित शुक्ला, कपिल द्विवेदी, विजय शंकर त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, करुण पांडेय, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरोज धुरिया, जमुना पांडेय, इंद्रानंद तिवारी, नागेंद्र पांडेय, विवेक पांडेय, सुभाष तिवारी, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed