{"_id":"61ae54d12f00f05ed01bc86e","slug":"competitive-student-dies-due-to-electrocution-pratapgarh-news-ald3220824187","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसकर प्रतियोगी छात्र की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसकर प्रतियोगी छात्र की गई जान
विज्ञापन
मृतक छात्र संदीप यादव। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा थाना के हरिहरपुर कैलहा के पाँती में रविवार को पंचायत के दौरान युवक द्वारा ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शहजाद उर्फ शोएब व तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गौरा/ बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे खरागराय में सोमवार की सुबह नीम के पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ रहा प्रतियोगी छात्र संदीप यादव (22) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी गौरा ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे घर में कोहराम मच गया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे खरग राय निवासी अमरनाथ यादव का मझला बेटा संदीप यादव प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सप्ताहभर पहले वह घर आया था। सोमवार की सुबह वह घर के पास ही नीम के पेड़ पर दातून तोड़ने चढ़ा था। इस बीच पेड़ की डाल एचटी लाइन के तार से टकरा गई। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी गौरा पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जिसे देख्राने के बाद मृतक की मां उर्मिला देवी, भाई कुलदीप यादव रोते हुए बेेहोश हो गए।