फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Commission issues summons to CO Raniganj for not submitting investigation report

Pratapgarh News: जांच रिपोर्ट नहीं देने पर सीओ रानीगंज को आयोग ने जारी किया समन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Commission issues summons to CO Raniganj for not submitting investigation report
मानधाता थाने में पूर्व प्रधान की पिटाई का मामला एससी-एसटी आयोग पहुंच गया है। जांच कार्य में लापरवाही करने पर आयोग ने सीओ रानीगंज को समन पत्र जारी किया है। आयोग के पत्र जारी होने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के शिवरा गांव निवासी रामनरेश सरोज का आरोप है कि गांव के गैंगस्टर आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी। इससे नाराज आरोपियों ने उसकी जमीन को जबरन जोत लिया। पुलिस ने दोनों पक्ष को 23 दिसंबर 2017 को थाने बुलाया। थाने पर पहले से मौजूद गैंगस्टर आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में रामनरेश की पिटाई कर दी। जान बचाकर वह घर की ओर भाग निकले। हमलावरों ने रास्ते में उसे और उसके परिवार को पीट दिया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एडीजी प्रयागराज के आदेश को भी मानधाता पुलिस ने मानने से इन्कार कर दिया। पीड़ित रामनरेश ने एससी-एसटी आयोग में फरियाद की। पांच जुलाई 2024 को आयोग ने एसपी को पत्र जारी कर जांच करने का आदेश दिया। एसपी ने सीओ रानीगंज को जांच करने का आदेश दिया। एसपी के आदेश के बाद भी सीओ रानीगंज ने जांच नहीं की। एसपी के आदेश पर एलआईयू ने रामनरेश के पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बावजूद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। रिपोर्ट प्रस्तुत न करने से नाराज एससी-एसटी आयोग ने सीओ रानीगंज को समन जारी कर जांच करने का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट 30 सितंबर तक प्रस्तुत करने का आदेश आयोग ने दिया है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि उनको आयोग से किसी तरह का समन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed