सौ पढ़ा न एक प्रतापगढ़ा : सीएम बोले- अपने पुरुषार्थ और बुद्धिमता के लिए जाना जाता है प्रतापगढ़
जन विश्वास यात्रा का स्वागत करने के लिए लोगों को धन्यवाद देने के साथ अपने भाषण की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोग दुनिया में कहीं भी गए, वहां अपनी छाप छोड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनविश्वास यात्रा के प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद आयोजित जनसभा में पूरी तरह चुनावी मूड में थे। उन्होंने अपने भाषणों के जरिए जहां विरोधियों पर सियासी बाण चलाए, तो जिले की अस्मिता और पुरुषार्थ की बात कर सबको साधने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ अपने पुरुषार्थ और बुद्धिमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने जिले के बारे में मशहूर कहावत सौ पढ़ा न एक प्रतापगढ़ा का जिक्र कर लोगों की भावनाओं को भी कुरेदा।
जन विश्वास यात्रा का स्वागत करने के लिए लोगों को धन्यवाद देने के साथ अपने भाषण की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोग दुनिया में कहीं भी गए, वहां अपनी छाप छोड़ी। वैसी ही छाप छोड़ी जैसे आंवला छोड़ता है और आंवला ही यहां की पहचान है। जिस तरह आंवला खाने में कसैला होता है, लेकिन हर तरह से उपयोगी होती है, ठीक उसी तरह देश में यहां के लोग जहां भी गए और अपने पुरुषार्थ, परिश्रम और बुद्धिमता से कुछ नया करके दिया, तो लोग मान लेते हैं वह प्रतापगढ़ से जुड़ा है।
आंवला को वैश्विक मंच पर दी पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपके पूर्वजों को नमन करता हूं जिन्होंने प्रतापगढ़ को न सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाया, बल्कि आंवला को वैश्विक मंच पर पहचान दी। आंवले को दुनिया के मंच पर ले जाने, इससे जुड़ा रोजगार देने, फूड प्रोसेसिंग और खाद्य प्रसंस्करण के उद्योग स्थापित करने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। प्रतापगढ़ की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आंवले को हमने वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में शामिल किया है।
इसे देश-दुनिया के मंच पर सामने लाया जाएगा। इसके लिए हमारे जनप्रतिनिधि भी काम कर रहे हैं और जल्द इसका असर भी दिखेगा। आज यहां 554 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इससे यहां की तस्वीर बदलेगी। कोई सोचता भी नहीं था कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज होगा। एक साल पहले हमने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। अब इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने जा रही है।