फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Clerk coming home on son's birthday dies due to truck collision

बेटे के जन्मदिन पर घर आ रहे लिपिक की ट्रक की टक्कर से मौत

Sat, 10 Oct 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Clerk coming home on son's birthday dies due to truck collision
फाइल फोटो सुरेंद्र सरोज। - फोटो : PRATAPGARH
बेटे के जन्मदिन पर घर आ रहे इंटर कॉलेज के लिपिक की जालौन में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उसका शव घर लाया गया तो बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर मौरी सूबेदार का पुरवा गांव निवासी सुबोध कुमार सरोज (38) पुत्र विश्वनाथ सरोज कानपुर के एक इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को उनके बेटे संस्कार का जन्मदिन था। जिसमें शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को वह कानपुर से बाइक से घर के लिए निकले।
विज्ञापन

रास्ते में जालौन के पास नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को ही परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह मृतक का शव घर पहुंचने पर फिर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ही बेटे संस्कार का जन्मदिन था, लेकिन सुबोध की मौत होने से परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया। पिता विश्वनाथ, माता चिंतामणि, पत्नी सुशीला देवी व बेटे संस्कार का रो-रो कर बुरा हाल है।
मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में एसडीएम के जमीन का पट्टा, 10 लाख रुपये, कार्रवाई सहित अन्य मांगों के मानने पर परिजन शव उठाने पर राजी हुए।
बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी गांव में बीते 19 जून को सुरेंद्र सरोज व हरिलाल सरोज के बीच खेत से मिट्टी की खुदाई को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें सुरेंद्र सरोज (35) पुत्र जगई सरोज के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई।
मामले में सुरेंद्र की पत्नी आरती देवी की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने गांव के हरी सरोज, मिथिलेश सरोज, दीपक, रूपेश के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार की देर रात सुरेंद्र की मौत के बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम जलराजन चौधरी मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र के परिजनों ने उन्हें छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इसमें दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता, चार बीघे जमीन का पट्टा, एक आवास, शौचालय, आरोपियों के विरुद्ध 302 का मुकदमा व जमीन न मिलने तक परिवार को मुफ्त राशन दिए जाने की मांग शामिल थी। मृतक की पत्नी आरती कैंसर से पीड़ित है। उसकी दवा के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की गई।

एसडीएम ने मुकदमा पंजीकृत कराने, आवास, शौचालय, मृतक की पत्नी आरती देवी को कैंसर के इलाज में पूरी धनराशि शासन से दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही आर्थिक सहायता के लिए अपनी सिफारिश शासन स्तर पर भेजने की बात कही। आश्वासन पर परिजन शव उठाने के लिए राजी हुए। इस दौरान एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार वृजमोहन शुक्ल, प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, एसओ जेठवारा संजय पांडेय, राजस्व निरीक्षक रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed