फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clerck copleted their work by digital

अब कामचोरी नहीं कर पाएंगे बाबू

Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
clerck copleted their work by digital
office desk
 विभागों में लंबे समय से जमे बाबू अब कामचोरी नहीं कर पाएंगे। विभाग को अपने इशारे पर नचाने वाले इन लिपिकों पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही ई-फाइलिंग प्रणाली लागू होने जा रही है। लिपिकों को जबाबदेह बनाने के लिए अब विभाग की सभी गतिविधियों को कंप्यूटर में ही फीड करना होगा, अधिकारी कंप्यूटर पर ही जांच करेंगे और डिजिटल हस्ताक्षर बनाकर स्वीकृति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


जिले के सरकारी कार्यालयों में अब लिपिकों का सिक्का नहीं चल पाएगा। किसी भी कार्य के लिए आम लोगों को परेशान करना, सुविधा शुल्क की वसूली करना और लंबे समय तक काम को लंबित रखने का खेल अब नहीं कर सकेंगे। सूबे में जल्द ही ई-फाइलिंग प्रणाली लागू होने जा रही है। इस प्रणाली के तहत कार्यालय में न तो कोई फाइल होगी और न ही कोई रजिस्टर। बल्कि सभी लिपिकों को विभागीय कार्य कंप्यूटर पर ही करना होगा। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। कंप्यूटर पर आदेश, निर्देश जारी कर अधिकारी को फारवर्ड करेंगे। अधिकारी और कर्मचारी विभागीय पोर्टल पर पासवर्ड लॉगिन करके हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन


विभाग में आने वाली शिकायतों, विकास योजनाओं और लाभार्थियों की जानकारी घर बैठे ही लोगों को जानकारी हो जाएगी। अगर कोई कर्मचारी सूचना देने में देरी करता है, तो कंप्यूटर उनका झूठ पकड़ लेगा। कंप्यूटर की टाइमिंग भी यह बताएंगी कि लिपिक ने कितने घंटे कार्यालय में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस जुलाई से प्रारंभ होगी ट्रेनिंग
कर्मचारियों को ई-फाइलिंग प्रणाली की जानकारी देने के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण 10 जुलाई से दिया जाएगा। तीन चरणों में मिलने वाले प्रशिक्षण में कर्मचारियों को कंप्यूटर चलाना और उसकी बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed