फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   city population and ward details

शहर की आबादी और वार्डों का ब्यौरा तलब

Fri, 07 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
city population and ward details
शौचालय बने नहीं और गांव को मिल गया ग्रामश्री पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
 पालिका चुनाव को लेकर आरक्षण की तैयारियां शासन स्तर पर शुरू हो गई हैं। शासन ने शहर की आबादी व वार्डों का ब्यौरा तलब किया है। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्ड व हर वार्ड की आबादी के साथ ही शहर का पूरा क्षेत्रफल मांगा है। इसके अलावा शहर में किसकी आबादी अधिक है, यह भी पूछा गया है। शहरी क्षेत्र के वार्डों के सीमांकन की दशा मुख्यालय से कितनी दूर है।
विज्ञापन


नगर पालिका व नगर पंचायतों का चुनाव इसी साल होना तय माना जा रहा है। चुनाव को लेकर शासन स्तर से कवायद भी तेज हो गई है। हाल ही में शासन से नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों की आबादी व उस वार्ड के मौजूदा आरक्षण की जानकारी के साथ ही चारों दिशाओं में स्थित सरकारी व अर्धसरकारी संस्थानों की सूची मांगी गई है। शहर का क्षेत्रफल कितना है। सभी वार्डों की आबादी कितनी है। शासन से रिपोर्ट मांगने के बाद नगर पालिका व नगर पंचायत जानकारी एकत्र कर उसे भेजने की कवायद में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो शासन की नई गाइड लाइन के हिसाब से जिन नगर पालिका की आबादी 70 से 80 हजार है। वहां केवल 22 वार्ड ही रहेगा।
विज्ञापन


यह नई नगर पालिका या सीमा विस्तार से जुड़ी पालिका पर ही लागू होगा। पुरानी नगर पालिका पर यह व्यवस्था लागू नही होगा। नगर पंचायतों को भी अपने वार्डो की दशा व आबादी के साथ ही आरक्षण का ब्यौरा देना है। नगर पालिका के ईओ अवधेश यादव ने बताया कि पालिका चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है। शासन स्तर पर जो भी सूचनाएं मांगी गई हैं। उसे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका व नगर पंचायतों में चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव की तिथि भले ही अभी घोषित नही हुई है। इसके बावजूद चुनाव लडने वाले दावेदार अभी से दौड़ भाग करने लगे हैं। नगर पालिका व नगर पंचायतों से चुनाव लड़ने वाले दावेदार होर्डिंग्स के जरिए प्रचार भी तेज कर दिए हैं। वे मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने के साथ राजनीतिक दलों से टिकट लेने के लिए प्रयास तेज कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed