फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Church, market decorated in reception of Lord Jesus

प्रभु यीशु के स्वागत में सजे गिरजाघर, बाजार

Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Church, market decorated in reception of Lord Jesus
दहिलामऊ चर्च में प्रभु ईशु के जन्म की सजी झांकी। - फोटो : PRATAPGARH
शहर में लोगों पर क्रिसमस का रंग चढने लगा है। चर्चों की आकर्षक सजावट की जा रही है तो लोग एक-दूसरे के बीच यीशु का प्यार भी बांटने में लगे हैं। चर्च पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। स्कूलों में चरनी सज कर तैयार हो गई है। चरनी में प्रभु यीशु की झांकी देखते ही बन रही है। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में गजब का उत्साह है। घरों में खास तैयारी की जा रही है। पर्व को लेकर बाजार की भी रौनक बढ़ गई है। गिफ्ट व केक की दुकानें ग्राहकों की भीड़ से चहक रही है। केक की बुकिंग हो रही है। एडवांस आर्डर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डिजिटल लाइटिंग से चर्च की सजावट, दिखेगी अद्भुत छटा
प्रभु यीशु के आगमन को लेकर शहर में स्थित चर्चों में खास तैयारी की जा रही है। शहर के दहिलामऊ स्थित होली रोजरी चर्च, अष्टभुजानगर स्थित फुल गोस्पल चर्च व अंबेडकर चौराहे के समीप स्थित चर्च को रंगरोगन कर चमकाया जा रहा है। साफ-सफाई होने से चर्च लकदक दिख रहे हैं। इस बार डिजिटल लाइंटिंग से चर्चों की सजावट की जा रही है।
विज्ञापन

झालर-झूमर भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मैजिक लाइटिंग भी होगी। स्वीच आन करते ही एक ही रोशनी निकलेगी जो पूरे चर्च पर रोशन करेगी। होली रोजरी चर्च के प्रसोभ डिसूजा ने बताया कि पर्व को लेकर चर्च की सजावट की जा रही है। हर तरफ उल्लास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटर स्कॉच व चाकलेट केक की डिमांड
क्रिसमस के लिए केक की डिमांड बढ़ गई है। बेकरी की दुकानों पर केक की बुकिंग तेज हो गई है। बटर स्कॉच व चाकलेट क्रीम केक, फ्रेश क्रीम केक, स्ट्रोबेरी केक की डिमांड खूब है। पंजाबी मार्केट के समीप आनंद बेकरी के संचालक शिवकुमारी पंजवानी ने बताया कि क्रिसमस डे पर केक की डिमांड बढ़ गई है। इसके लिए लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। अब तक 50 से अधिक बुकिंग हो चुकी है। केक 350 से 550 रुपये प्रति किलो तक हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए केक को कई आकार दिए गए हैं।
आकर्षक गिफ्ट से सजीं दुकानें
क्रिसमस डे को लेकर बाजारों में गिफ्ट की दुकानें सज गई हैं। डायरी, पेन के अलावा प्रभु यीशु की मूर्तियां भी आई हुई हैं। 50 रुपये से एक हजार रुपये तक के गिफ्ट इस बार बाजारों में आए हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए खास खिलौने भी है।

प्रभु यीशु की झांकी संग स्कूलों मेें सजी चरनी
सेंट जोसेफ सहित कई स्कूलों में प्रभु यीशु की झांकी संग चरनी सज गई है। चरनी में प्रभु यीशु के बाल रूप की झांकी देखते ही बन रही है। स्कूलों में सेंटा क्लाज व बच्चों द्वारा प्रस्तुति किए जाने वाले कार्यक्रमों का रिहर्सल भी चल रहा है। बच्चे क्रिसमस डे पर्व को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

क्रिसमस की तैयारी में दुकानों पर सजे रंग बिरंगे केक।

क्रिसमस की तैयारी में दुकानों पर सजे रंग बिरंगे केक।- फोटो : PRATAPGARH

क्रिश्चियन कालोनी दहिलामऊ में क्रिसमस ट्री सजाते बच्चे।

क्रिश्चियन कालोनी दहिलामऊ में क्रिसमस ट्री सजाते बच्चे।- फोटो : PRATAPGARH

सेन्ट जोसफ स्कूल में क्रिसमस के आगमन की तैयारी में सजायी गयी झांकी।

सेन्ट जोसफ स्कूल में क्रिसमस के आगमन की तैयारी में सजायी गयी झांकी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed