{"_id":"5d20df8e8ebc3e6cb713b74a","slug":"chori-pratapgarh-news-ald2487203191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
नगर कोतवाली के टेऊंगा में चोरों द्वारा तोड़ी गयी आलमारी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। दोना-पत्तल व्यवसायी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। व्यवसायी घर में ताला बंद कर मुंबई गया हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के टेऊंगा में हरिहर सिंह ने मकान बनवा रखा है। घर के पीछे दोना पत्तल का कारखाना है। जहां पूरे शुकाल का रहने वाला अंजनी कुमार गौड़ पुत्र अवधेश काम करता है। उसे बंद मकान के देखरेख की भी जिम्मेदारी मिली थी। हरिहर सिंह परिवार समेत मुंबई गए हुए हैं। शुक्रवार की शाम अंजनी कारखाना बंद करने के बाद घर अपने घर चला आया। शनिवार की सुबह वह कारखाने पर पहुंचा तो दंग रह गया। देखा तो बंद मकान की कुंडी टूटी हुई है। कमरे के भीतर का ताला भी टूटा हुआ है। यह देख वह परेशान हो उठा। उसने मामले की जानकारी हरिहर सिंह को दी। चोरी की खबर मिलते ही हरिहर के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। देखा तो घर के भीतर से कीमती सामान, जेवरात व चार हजार रुपये गायब थे। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची। अंजनी ने पुलिस को तहरीर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। चोरों की तलाश में सिटी चौकी के पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
झांसा देकर उड़ाया 40 हजार
जेठवारा थाना क्षेत्र के उदापुर निवासी रकीब पुत्र जहीरुद्दीन को मानधाता वैश्पुर निवासी शहरेयार पुत्र रज्जाक ने अपने दो साथियों के साथ झांसा देकर 40 हजार रुपये ले लिए। रकीब की तहरीर पर पुलिस ने शहरेयार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
शटर का ताला तोड़कर जनरेटर चोरी
चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर जनरेटर उड़ा लिया। लालगंज कोतवाली के तेलियाही निवासी प्यारेलाल विश्वकर्मा ने अजगरा बाजार में लकड़ी की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर जनरेटर व 28 सौ रुपये समेट कर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।