फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chaitra Navratri starts today, on the first day worship of Goddess Shailputri will be done in temples and home

Pratapgarh : चैत्र नवरात्रि आज से, पहले दिन मंदिरों-घरों में होगा मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन

Sat, 29 Mar 2025 07:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 07:02 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ रविवार से होगा। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। चैत्र नवरात्रि की तैयारियों में शनिवार को दिनभर लोग जुटे रहे। मां बेल्हा देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों को फूलों से सजाया संवारा गया।

विज्ञापन
Chaitra Navratri starts today, on the first day worship of Goddess Shailputri will be done in temples and home
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद।

विस्तार

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ रविवार से होगा। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। चैत्र नवरात्रि की तैयारियों में शनिवार को दिनभर लोग जुटे रहे। मां बेल्हा देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों को फूलों से सजाया संवारा गया। वहीं, घरों में लोगों ने नवरात्रि की तैयारियां की। घर की साफ-सफाई की। शहर से लेकर गांव तक बाजार-दुकानों में लोगों की भीड़ रही। मां के पूजन-अर्चन के लिए चुनरी, प्रसाद संग व्रत के लिए सामान की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य विजय विवेकानंद के मुताबिक इस बार एक तिथि का क्षय होने के कारण नवरात्रि नौ के बजाए आठ दिनों की होगी। कलश स्थापना के लिए 50 मिनट का समय है। रविवार दोपहर 12.01 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त रहेगा। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार शाम 4:27 बजे से प्रारंभ होगी जो रविवार दोपहर 12.49 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन

बलीपुर स्थित दुर्गामंदिर के पुजारी पं आलोक के मुताबिक मां शैलपुत्री का पूजन के लिए सबसे पहले स्नान कर वस्त्र धारण करें। एक चौकी लेकर उसे गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर लें। मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित करें। मां दुर्गा के समक्ष धूप, दीप व शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं। मां शैलपुत्री को भोग लगाकर आरती उतारें। दुर्गा चलीसा व सप्तशती का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में रही चहल-पहल, त्योहार पर महंगाई की मार

शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के बाजारों में नवरात्रि के लिए लोगों की चहल-पहल रही। दुकानों पर महिलाओं ने मां के श्रृंगार के लिए चुनरी, रोली, चंदन, हार, नारियल व पूजन सामग्री की खरीदारी की। व्रत के लिए मूंगफली, साबूदाना, मेवा, तिल का तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की। अंबेडकर चौराहा, चौक, सदर बाजार, बाबागंज समेत जिलेभर के बाजारों में दुकानें सजी रहीं। अंबडेकर चौराहे के दुकानदार गोलू ने बताया कि चुनरी समेत अन्य सामान बीते साल के तुलना में 10 से 15 रुपये महंगे हैं। किराना व्यापारी सुनील केसरवानी ने बताया कि सिंघाड़ा, साबूदाना के दाम में 20 रुपये का इजाफा हुआ है। बादाम, काजू के दाम 50 रुपये प्रतिकिग्रा तक बढ़ गए हैं। जबकि गाय का घी करीब 70 रुपये प्रतिकिग्रा तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed