फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebration of vectory

होली के एक दिन पहले मनी दिवाली

Sun, 12 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
celebration of vectory
news

विज्ञापन
होली के ठीक एक दिन पहले उन प्रत्याशियों के घरों में दिवाली मनी। जिन प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बंधा था, उनके घर पहुंचने के पहले ही बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोई बैंडबाजे की धुन पर नाचता तो किसी की नजरें विधायक को खोजती रहीं। अपने विधायक को हाथोंहाथ लेने वाले समर्थक गुलाल और गुलाब की पंखुड़िया बिखरते रहे।


विधानसभा चुनाव में जीतने वाले विधायकों के घर जश्न का माहौल रहा। महुली मंडी से प्रमाणपत्र लेकर निकलने वाले प्रत्याशियों के स्वागत में पलकें बिछा दीं। चिलबिला चौराहे से घर पहुंचने तक समर्थक उनकी जय-जयकार करते रहे। उनके घर का माहौल बेहद खुशनुमा था। पखवारे भर से हो रहे पूजा-पाठ को अंतिम दौर में सफलता मिलने से उनके घर दिवाली जैसा माहौल रहा। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता खुली गाड़ी में खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते हुए घर पहुंचे, उधर प्रमोद तिवारी और राजाभैया के समर्थक भी बेहद उत्साहित दिखे। भाजपा विधायक मोती सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जैसे ही जीत की खबर मिली, पट्टी विधायक अपने साथियों के साथ महुली मंडी पहुंचे और प्रमाणपत्र लिया। रानीगंज विधायक धीरज ओझा के शहर स्थित आवास पर समर्थकों का मजमा लगा रहा। मौजूद लोगों को लड्डू बांटने के साथ ही गांव में जश्न का           माहौल रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed