फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cdo said for cleaning of panchayat bhavan

सीडीओ ने पंचायत भवन की सफाई को कहा

Tue, 18 Aug 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
cdo said for cleaning of panchayat bhavan
सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय सोमवार को लक्ष्मणपुर विकास खंड के डीहमेहंदी गांव का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। ग्राम प्रधान से जब पंचायत भवन दिखाने को कहा, तो पहले वह बहाना बनाता रहा, मगर सीडीओ की जिद पर वह पंचायत भवन दिखाने ले गया। चारों ओर झाड़ियों से घिरे पंचायत भवन को देखकर प्रधान और सचिव को फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर साफ-सफाई कराने को कहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अचानक सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय और डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी लक्ष्मणपुर विकास खंड के डीहमेंहदी गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की गुणवत्ता देखने पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य और तेजी से कराने का निर्देश दिया है। गांव में मनरेगा से बन रही सड़क को भी देखा। उन्होंने निर्माण कार्यों को अविलंब पूरा कराने को कहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत भवन पर अराजकतत्वों ने अवैध कब्जा कर रखा है। सीडीओ ने बीडीओ से अविलंब खाली कराकर दो दिन के अंदर साफ-सफाई कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed