{"_id":"b9a0c9e3f13bbaadca9d0671704c4e6e","slug":"cbse-result-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं में सब पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई दसवीं में सब पास
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को घोषित हुए सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम ने विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। जिले के सभी बच्चे पास हो गए। अव्वल बच्चों ने सीजीपीए में अपना स्थान बनाया। ज्यादातर बच्चों को 10 सीजीपीए भारांक मिला है।
जिले के 7 स्कूलों में से 6 स्कूलों में कुल नामांकित 737 बच्चों में सभी पास हो गए। एक विद्यालय का आंकड़ा नहीं मिल सका। सबसे अधिक बच्चे न्यू एंजिल्स सीनियर सेंकेडरी स्कूल के थे। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। उत्तीर्ण होने वाले बच्चे मारे खुशी के फूले नहीं समा रहे थे। पास होने की खुशी में मिठाइयां खाने और खिलाने का दौर चलता रहा।
सीबीएसई के रिजल्ट का बच्चों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। पहले पता चला कि दोपहर बारह बजे के बाद रिजल्ट आएगा। इस पर बच्चों के साथ अभिभावक निर्धारित टाइम पर साइबर कैफे पहुंच गए। मगर वहां पर पता चला कि शाम को चार बजे परिणाम आएगा। इससे लोग परेशान हो गए। लोगों को करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। शाम को चार बजे रिजल्ट घोषित हुआ। शत-प्रतिशत परिणाम देखने के बाद सभी की बांछें खिल गईं। बच्चे, अभिभावक और गुरुजी सभी खुशी से उछलने लगे। न्यू एंजिल्स में 261, आत्रेय में 137, डालफिन पब्लिक स्कूल में 29, आइंस्टीन में 105, नागेश दत्त में 123, नवोदय विद्यालय नारायनपुर में 80 बच्चे पास हुए। ग्रेडिंग परसेंटेज में दस अंक प्राप्त कर अधिकांश बच्चों ने सीजीपीए(कम्यूनेटिव ग्रेडिंग परसेंटेज एग्रीगेशन) की श्रेणी में अपनी जगह बनाई। एटीएल स्कूल का परिणाम नहीं मिल सका।