{"_id":"5ccb3f2ebdec22077d5bd933","slug":"cbse-inter-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई इंटर का परिणाम देख खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई इंटर का परिणाम देख खिले मेधावियों के चेहरे
Fri, 03 May 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
खुशी से झूम उठे छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को दोपहर घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही सीबीएसई बोर्ड से लालगंज इलाके में संचालित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल व पंडित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के होनहरों के चेहरे पर खुशियां छलक उठीं।
विज्ञापन
परिणाम देख अझारा स्थित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में शिक्षक व छात्र खुशी से झूम उठे। स्कूल की प्रबंधक सुनीता मिश्रा, प्रकाशचंद्र मिश्र, एकेडमिक इंचार्ज रीमा मिश्रा ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाई और माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। यहां प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, धमेंद्र मिश्र, एसके त्रिपाठी, एलके पांडेय, रवींद्र शुक्ल, राजीव रत्न तिवारी, दीपक मिश्र, सुनीत सिंह, श्यामशंकर, शैलेश जायसवाल, प्रदीप तिवारी, श्रुति शुक्ला आ
विज्ञापन
दि मौजूद रहे। उधर, लालगंज के धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं का परिणाम देख छात्र-छात्राएं चहक उठे। यहां के होनहार छात्र अमन वैश्य ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्ंकूल का मान जिले में बढ़ाया है। सीबीएसई में इंटर का बेहतर परिणाम आने पर मेधावियों को स्कूल के संरक्षक विभव शुक्ला, स्कूल की डायरेक्टर श्रुति शुक्ला, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने फूल-मालाओं से लादकर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रभात सिंह, महेंद्र पाठक, प्रदीप शर्मा, मनोज ओझा, रमेशपाल तिवारी, राजीव रंजन, योगेश द्विवेदी, प्रदीप साहू आदि मौजूद रहे। सीबीएसई बोर्ड के होनहारों ने सफलता का जश्र परिजनों के साथ मनाया। सफलता के लिए छात्रों ने मंदिर में दर्शन पूजन कर ईश्वर के प्रति आभार जताया।