{"_id":"5ccb3db0bdec2206ff5a533d","slug":"cbse-amended-with-95-6-percent-marks-in-the-district-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ अमन बने जिले के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ अमन बने जिले के टॉपर
Fri, 03 May 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमन वैश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज के छात्र अमन वैश्य 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर की छात्रा ममता वर्मा ने 94.0 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आयुष सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को इंटरमीडिएट का परिणाम आते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े। सीबीएसई बोर्ड दिल्ली ने इंटरमीडिएट का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। वर्ष 2019 की परीक्षा में लगभग तीन हजार परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें अधिकांश बच्चे सफल रहे हैं। लालगंज इलाके के आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के छात्र अमन वैश्य ने सबसे अधिक 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले का टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर की छात्रा ममता वर्मा 94.0 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आयुष सिंह 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। आत्रेय एकेडमी के दो बच्चे 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। इनमें जैनेंद्र द्विवेद्वी, श्याम मंझानी और जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा मोनाली सिंह 92.8 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र सौरभ सिंह 92.6 प्रतिशत अंक हासिल करके पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सफल बच्चे खुशी से झूम उठे। स्कूल के प्रिंसिपल विपिन कुमार सोनी और प्रबंधक डॉ. शाहिदा का मुंह मीठाकर खुशियां बांटीं।