{"_id":"66e7456227dc229a930c7d84","slug":"caught-by-police-40-mobile-phones-recovered-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-124639-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंतरजनपदीय चोरों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 40 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंतरजनपदीय चोरों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 40 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
प्रयागराज के मऊआइमा बाजार में चार दिन पहले शटर काटकर मोबाइल की दुकान से 40 से अधिक मोबाइल समेत अन्य सामान चुराने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने तीन बदमाशों को चोरी के माल के साथ लीलापुर थाना क्षेत्र के बरदैत गांव के पास पकड़कर मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए चोरों के खिलाफ पहले से भी कई मुुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि प्रयागराज के थाना मऊआइमा बाजार से फैसल मोबाइल शॉप से 11-12 सितंबर की रात चोरी हुई थी। चोरों ने वहां 40 आईफोन, एंड्रॉयड और कीपैड मोबाइल चोरी किया था। शनिवार देर रात सूचना मिलने पर लीलापुर पुलिस ने वरदैत गांव के करीब लोनी नदी पुल पर चाेरों की मौजूदगी की खबर पर घेराबंदी की। पुलिस ने एक बाइक सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी के 40 मोबाइल बरामद हुए। लीलापुर पुलिस ने पकड़े गए सगे भाई सलमान, अब्दुल व अनिरुद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
चोरी का सामान बेचने जाते समय हुई गिरफ्तारी
मोबाइल की दुकान में चोरी करने के आरोपियों की पहचान लालगंज कोतवाली के धारूपुर जलेशरगंज निवासी अनिरुद्ध तिवारी उर्फ राजा बाबू उर्फ सलमान , प्रयागराज के मऊआइमा के बड़ी मदारी का रहने वाला सलमान (19) व उसका भाई अब्दुल के रूप में हुई। सलमान और अब्दुल अपने मामा जाकिर के घर देल्हूपुर में रहते हैं। शनिवार की रात चोरी का मोबाइल बेचने जा रहे थे। बदमाशों को पकड़ने में लीलापुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, दरोगा शैलेश यादव, अमरेश यादव, शहंशाह खान, सौरभ यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।