फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cashvan hit the bike, driver-cashier beated

कैशवैन ने बाइक में मारी टक्कर, चालक-कैशियर को सरेआम पीटा

Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cashvan hit the bike, driver-cashier  beated
राजापाल चौराहे पर बाइक सवार हमलावरों द्वारा कैश वैन के चालक व कैशियर की पिटाई के दौरान जुटी रही भ? - फोटो : PRATAPGARH
कैशवैन ने बाइक में मारी टक्कर, चालक-कैशियर को सरेआम पीटा
विज्ञापन

पुलिस लाइन तक घसीटकर कैशियर को ले गए हमलावर, तमाशबीन बने रहे लोग
कैशवैन छोड़कर आगे बढ़े सुरक्षाकर्मियों को हमलावरों ने धमकाया, कैश की सुरक्षा में मुस्तैद रहे सुरक्षाकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कैशवैन से बाइक में टक्कर लगने के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक व कैशियर को सरेआम दौड़ाकर पीटा। सुरक्षाकर्मी कैश छोड़कर आगे बढ़े तो हमलावरों ने उन्हें भी धमकाया। जिसके चलते वे कैश की सुरक्षा तक ही सिमटे रहे। मारपीट के दौरान एक कैशियर को हमलावर घसीटकर पुलिस लाइन तक पीटते हुए ले गए। लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिसकर्मी भी कैशियर को बचाने का साहस नहीं जुटा सके। विलंब से पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर वहां से निकल चुके थे।
शहर के कोटक महेंद्रा बैंक से बुधवार की सुबह कैशवैन से कैश लेकर कर्मचारी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा की ओर रवाना हुए। राजापाल तिराहे के करीब कैशवैन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसे लेकर बवाल हो गया। बाइक सवार लोगों ने कैशवैन के चालक को नीचे घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। चालक को पिटते देख कैशियर अखिल प्रताप सिंह और शीतला प्रसाद उसे बचाने के लिए आगे आए। इस पर हमलावरों ने उन्हें भी सरेआम पीटना शुरू कर दिया। इस बीच बाइक सवार लोगों के साथी भी पहुंच गए। सुरक्षाकर्मी कैश छोड़कर मदद के लिए आगे आए तो हमलावरों ने उन्हें धमका दिया। जिसके बाद कैश की सुरक्षा के लिए वाहन के पीछे खड़े हो गए। लोग तमाशबीन बने रहे। चौराहे पर मौजूद यातायात विभाग के होमगार्ड भी दूर से ही घटना देखते रहे। बीच-बचाव का कोई साहस नहीं कर सका। जिसके चलते कैशियर शीतला प्रसाद को हमलावर घसीटते हुए पुलिस लाइन तक ले गए। वहां भी लोगों ने जमकर पीटा। पुलिस लाइन गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी भी बीच-बचाव को नहीं निकले। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर जा चुके थे। नगर कोतवाल ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट-----
खतरे में पड़ सकता था वैन में रखा कैश
कोटक महिंद्रा बैंक से बड़ी मात्रा में कैश लेकर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा जमा करने के लिए भेजा जा रहा था। सरेआम जिस तरह हमलावरों ने बाइक में टक्कर लगने के बाद कैशवैन चालक व कैशियर को पीटा उसे देख लोग हैरत में पड़ गए। सुरक्षाकर्मी यदि कैश छोड़कर बीच-बचाव करने की कोशिश करते तो वैन में रखा कैश खतरे में पड़ सकता था। फिलहाल मौके पर पहुंचे एसएसआई कोतवाली ने सभी को बैंक में कैश पहुंचाने के लिए भेजने के बाद कोतवाली बुलाया।

राजापाल चौराहे पर हमलावरों द्वारा पीटे गये कैश वैन के चालक व कैशियर।

राजापाल चौराहे पर हमलावरों द्वारा पीटे गये कैश वैन के चालक व कैशियर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed