फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case of murder from both sides in case of getting dead body of lover couple

Pratapgarh : प्रेमी युगल का शव मिलने के मामले में दोनों तरफ से हत्या का मुकदमा

Wed, 28 Dec 2022 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 07:09 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के बलापुर में मंगलवार को पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल की मौत के मामले में पुलिस ने मृत लड़के के भाई की तहरीर पर लड़की के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Case of murder from both sides in case of getting dead body of lover couple
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना क्षेत्र के बलापुर में मंगलवार को पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल की मौत के मामले में पुलिस ने मृत लड़के के भाई की तहरीर पर लड़की के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक युवती की मां ने भी लड़के परिवार वालों के खिलाफ हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि दोनों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी होना बताया गया है। मुकदमा दर्ज होने की कापी मिलने व शस्त्र लाइसेंस दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

विज्ञापन


जेठवारा के बलापुर गांव निवासी जवाहर लाल पटेल नासिक में सब्जी का कारोबार करता है। सोमवार की शाम उसका छोटा बेटा शिवम (22) घर से बाहर निकला था। कुछ देर बाद पड़ोस के रहने वाले विजय पटेल की बेटी कल्पना के गायब होने का शोर मचा। दोनों का शव मंगलवार की सुबह महाजन की बाग में गमछे व मफलर से लटकता मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस संग आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों के पैनल के बीच पोस्टमार्टम में दोनों की मौत आत्महत्या से होने की बात सामने आई। जिसके बाद सुबह से हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे लोग हैरत में पड़ गए थे।

विज्ञापन

देर शाम मृतका कल्पना के शव का परिजनों ने प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि शिवम के पिता जवाहरलाल के नासिक से आने की बात कहते हुए परिवार के लोगों ने बुधवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही। बुधवार की सुबह मृतक के भाई सत्यम समेत परिवार के लोग हत्या का मुकदमा दर्ज करने व शस्त्र लाइसेंस की मांग पूरी होने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने की जिद करने लगे।

मृतक के भाई सत्यम की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पिता विजय पटेल, प्रधान प्रतिनिधि शशिकांत मिश्रा व सूरज मिश्रा के खिलाफ हत्या व शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर मृतका कल्पना की मां फूला देवी ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिवम के बड़े पिता स्वामीदयाल व उसके लड़के समेत परिवार के लोगों ने उसकी बेटी को उठा ले गए। हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया।

इधर मुकदमे की कापी मिलने के बाद परिजन शस्त्र लाइसेंस की जिद पर अड़ गए। जेठवारा एसओ ने क्षेत्रीय विधायक जीतलाल पटेल से परिजनों की बात कराई। विधायक के आश्वासन पर परिजन शव के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एक पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे का भी दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।

पिता के पहुंचने के बाद गांव में ही शव दफनाने की थी तैयारी
बुधवार की सुबह नासिक से मृतक शिवम का पिता घर पहुंचा। बेटे का शव देखते ही वह बेसुध हो गया। पहले तो परिजन गांव में ही शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। मगर आखिरी समय परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ऋंग्वेरपुर करने चले गए।

कल्पना की मई में होनी थी शादी
जेठवारा। बलापुर निवासी विजय पटेल की पत्नी फूला देवी ने बताया कि कल्पना की शादी प्रयागराज जनपद के गदियानी में तय कर दिया था। गोदभराई की रश्म भी हो गई थी। मई 2023 में शादी होनी थी। विवाह की तैयारी भी चल रही थी। मगर यह अनहोनी हो गई। पिछले साल कल्पना को ननिहाल भेजा गया था। ताकि शिवम व कल्पना के बीच दूरी बन जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed