फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against jailed SP district president, brother and three others for Dalit harassment

जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष, भाई समेत तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा, प्रतापगढ़ के हथिगवां में कार्रवाई

Sat, 12 Oct 2024 11:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 11:18 AM IST
सार

हथिगवां थाना क्षेत्र के अमान सिंह का पुरवा गांव निवासी राजकुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुंडा कस्बे के कबरियागंज स्थित एक मकान का बैनामा लेने के लिए सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव से 2 लाख 30 हजार रुपये में सौदा किया था। जिसके लिए 30 हजार रुपये एडवांस भी दे दिया था।

विज्ञापन
Case filed against jailed SP district president, brother and three others for Dalit harassment
गुलशन यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और उनके बड़े भाई कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने और एससी एसटी मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के अमान सिंह का पुरवा गांव निवासी राजकुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुंडा कस्बे के कबरियागंज स्थित एक मकान का बैनामा लेने के लिए सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव से 2 लाख 30 हजार रुपये में सौदा किया था। जिसके लिए 30 हजार रुपये एडवांस भी दे दिया था। इसी बीच छविनाथ यादव जेल चले गए। बाकी पैसा देने के लिए जब वह उनके घर पर गया तो उनके बडे भाई कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव मिले। उनको बकाया दो लाख रुपये दे दिया।

विज्ञापन


छविनाथ यादव दीवानी में एक मुकदमे की पेशी पर आए तो राज कुमार ने उक्त जमीन का बैनामा करने की बात उनसे कही। राज कुमार का आरोप है कि इस पर छविनाथ यादव ने धमकी देते हुए कहा कि एक लाख रुपये और मेरे घर पहुंचा दो, जब मेरी जमानत हो जाएगी तो जमीन का बैनामा कर दिया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, उनके बड़े भाई कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव व एक अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी, धोखाधड़ी, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed