फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against employees including Tiny branch operator, bank manager

टाइनी शाखा संचालक, बैंक प्रबंधक समेत कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Aug 2021 01:25 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 01:25 AM IST
सार

ग्रामीणों के बैंक खातों में दो-दो लाख रुपये ऑनलाइन भेजने के मामले में पुलिस ने महिला ग्राहक की तहरीर पर टाइनी शाखा संचालक, बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against employees including Tiny branch operator, bank manager

विस्तार

ग्रामीणों के बैंक खातों में दो-दो लाख रुपये ऑनलाइन भेजने के मामले में पुलिस ने महिला ग्राहक की तहरीर पर टाइनी शाखा संचालक, बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मनी लांड्रिंग की दिशा में भी जांच कर रही है। टाइनी शाखा संचालक से पूछताछ के बाद रुपये भेजने में शामिल कर्मचारियों को भी चिह्नित कर लिया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस बैंक जाकर साक्ष्य एकत्र करेगी।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के खभोर गांव के कुछ लोगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की महुली शाखा में जनधन योजना के तहत खाते खुलवाए थे। बैंक में भीड़ से बचने के लिए लोग सामने टाइनी शाखा चलाने वाले रवि सिंह उर्फ विवेक से रुपये का लेनदेन कर रहे थे। इस बीच कुछ ग्रामीणों के खाते में दो-दो लाख रुपये आ गए। टाइनी शाखा संचालक ग्रामीणों को 50-50 हजार रुपये देकर शेष रुपये लेने लगा। इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की गई। आरोप है कि टाइनी शाखा संचालक रवि उर्फ विवेक सिंह ने खभोर की रहने वाली अंजू देवी के घर पहुंचकर रुपये खाते से निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन


शनिवार को अंजू ने एसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने टाइनी शाखा संचालक रवि को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रवि सिंह से पूछताछ में पता चला है कि उसने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री योजना के तहत 50 हजार रुपये मिलने की जानकारी देकर कागज पर अंगूठा लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को टाइनी शाखा संचालक रवि सिंह, बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अभी भी हिरासत में लिए गए टाइनी शाखा संचालक से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि संचालक से पूछताछ के बाद कुछ बैंक कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं।


साक्ष्य एकत्र करने के लिए सोमवार को पुलिसकर्मी बैंक जाकर छानबीन करेंगे। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रुपये कौन और कहां से ग्रामीणों के खाते में ट्रांसफर करता था। मनी लांड्रिंग की दिशा में भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed