फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against 28 including three revenue officials suspended in obscene dance case

Pratapgarh News: अश्लील नृत्य प्रकरण में निलंबित तीन राजस्वकर्मियों समेत 28 के खिलाफ मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 28 including three revenue officials suspended in obscene dance case
तहसीलदार के विदाई समारोह में राजस्व कर्मियों द्वारा बार बालाओं संग मंच पर अश्लील नृत्य करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जहां एसडीएम ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। वहीं पुलिस ने निलंबित कर्मचारियों समेत 28 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील परिसर में मंगलवार को रिटायर्ड तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। विदाई समारोह में एसडीएम नैंसी सिंह, सीओ रामसूरत सोनकर समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे। इसका आयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ की ओर से किया गया था। विदाई समारोह में देर शाम आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बार बालाओं के लटके झटके देख तहसील के राजस्व कर्मी भी खुद को रोक नहीं सके। राजस्व कर्मियों ने आर्केस्ट्रा की नृत्यांगनाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी संजीव रंजन सख्त हो गए। उन्होंने लालगंज एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में अश्लील डांस के मामले में लेखपाल संघ के अध्यक्ष केके सरोज, लेखपाल संजय यादव व अमीन बृजेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम ने नायब तहसीलदार पंकज कुमार के नेतृत्व में अन्य दोषी कर्मचारियों की जांच के लिए टीम भी गठित की। बृहस्पतिवार की देर रात लालगंज पुलिस ने भी शिकंजा कस दिया। उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव की तहरीर पर तीनों निलंबित राजस्व कर्मी समेत 25 अज्ञात के खिलाफ अश्लील डांस के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मियों के होश उड़ गए। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि तीन नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




उठ रहा सवाल, कर्मचारियों को सजा तो अफसरों को माफी क्यों
जिले में तीन सितंबर से निषेधाज्ञा लागू है। बिना अनुमति के लोग एक जगह पर एकत्र नहीं हो सकते। इसके बाद लालगंज तहसील परिसर में सेवानिवृत्त तहसीलदार के विदाई समारोह का बिना अनुमति के आयोजन किया गया। जिसमे एसडीएम नैंसी सिंह व सीओ रामसूरत सोनकर भी शामिल हुए। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद दोनों अफसर चले गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि कर्मचारियों को सजा दी गई लेकिन अफसरों पर रहम क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed