{"_id":"63164b8aee3d7108ab7efc26","slug":"car-collides-with-bike-old-woman-dies-pratapgarh-news-ald3409217163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में टक्कर लगने से सड़क पर गिरी वृद्धा की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में टक्कर लगने से सड़क पर गिरी वृद्धा की हुई मौत
विज्ञापन
Car collides with bike, old woman dies
कौशाम्बी में बहू से मिलकर बेटे के साथ लौट रही वृद्धा की बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव की रहने वाली आशा देवी (62) बेटे सूरज के साथ बाइक से बहू से मिलने उसके मायके कौशांबी जनपद के अजुहा गांव गई थी। रविवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कुंडा-डेरवा मार्ग पर तिलौरी मोड़ के आगे पीछे से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे आशा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। उसके सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।