फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   By-elections: Trouble for tickets in BJP, more than a dozen claimants

उपचुनाव : भाजपा में टिकट के लिए जोरआजमाइश, अब तक एक दर्जन से अधिक दावेदार

Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
By-elections: Trouble for tickets in BJP, more than a dozen claimants
उपचुनाव : भाजपा में टिकट के लिए जोर आजमाइश, अब तक एक दर्जन से अधिक दावेदार
विज्ञापन

पार्टी ने पहली बार मांगा आवेदन, एक दूसरे को पछाड़ने की लगी है होड़
दिल्ली व लखनऊ का चक्कर काट रहे हैं उपचुनाव की तैयारियों में लगे नेता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। विधायक संगमलाल गुप्ता के सांसद होने के बाद खाली हुई सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा में टिकट को लेकर जबरजस्त खींचतान मची हुई है। टिकट पाने के लिए दावेदारों में जोर आजमाइश चल रही है। उपचुनाव के लिए पार्टी द्वारा आवेदन मांगने के बाद अब तक एक दर्जन से भी अधिक उम्मीदवार सामने आए हैं। मजे की बात यह है कि जो आवेदन कर चुके हैं वह दिल्ली और लखनऊ में बैठे शीर्ष नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। टिकट कंफर्म कराने के लिए अपने आकाओं की शरण में हैें। इससे शहर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

विधानसभा चुनाव में सदर सीट पर अपना दल एस के प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। चुनाव में संगमलाल गुप्ता एकतरफा जीत दर्जकर सांसद बन गए। ऐसे में सदर विधानसभा सीट खाली हो गई। लगभग एक महीने बाद अब जब उपचुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा शुरू हुई तो पार्टियों में टिकट को लेकर दावेदारों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। टिकट को लेकर सबसे ज्यादा होड़ भगवा खेमे में मची है। इसे देखते हुए जिला कार्यालय पर अलग से काउंटर खोल दिया गया है। काउंटर पर एक कार्यकर्ता को आवेदनपत्र लेने के लिए रखा गया है। महज एक सप्ताह के भीतर एक दर्जन से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, मंत्री डा. महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, केके सिंह, शिवशंकर सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, लोकसभा संयोजक कृष्णकांत मिश्र, डा. अतुल, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, शिवशंकर सिंह आदि नेताओं ने सदर सीट से टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। इससे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से आवेदन पत्र की किसी तरह की प्रक्रिया का कोई निर्देश नहीं मिला है। टिकट के लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आवेदन पत्र सौंप रहे हैं। यह प्रक्रिया पहले भी होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed