{"_id":"5bc0e721bdec2269c33c4370","slug":"butterfly-storm-turns-into-wind-clouds-in-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितली तूफान ने मोड़ा हवाओं का रुख, आसमान में छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितली तूफान ने मोड़ा हवाओं का रुख, आसमान में छाए बादल
pratapgarh
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में गुरुवार को दोपहर बाद उमड़कर आए बदरा
- फोटो : अमर उजाला
उड़ीसा और आंधप्रदेश में आए चक्रवाती तूफान तितली ने बेल्हा की हवाओं का रुख मोड़ दिया है। गुरुवार की आधी रात तक चलने वाली पछुवा हवाओं पर पुरवा भारी पड़ी है। हवाओं का रुख बदलने से ही शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल देखने को मिले हैं। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बगैर बरसात किए यह बादल जाने वाले नहीं है। एक-दो दिन के अंदर बारिश हो सकती है।
चिलचिलाती धूप और उसम से बेहाल लोगों को अचानक शुक्रवार को आसमान में बादल देखने को मिले। गुरुवार की शाम साफ दिखने वाले आसमान में सुबह बादल कहां से आ गए, यह देखकर सभी हैरत में थे। दरअसल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में आए तितली तूफान का असर यहां भी पड़ा है।
मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि गुरुवार की आधी रात तक चलने वाली पछुवा हवाओं पर पुरवा भारी पड़ी। पुरवा हवाओं के चलने से आसमान में बादल आए और यह दो से तीन दिन में बरसात करके ही जाएंगे। फिलहाल बरसात होती है, तो किसानों का भी बहुत बड़ा लाभ होगा। दरअसल, धान की फसल कटने वाली है और कटाई के बाद खेतों की जुताई करना आसान होगा।