फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Buses will go to Prayagraj via Sahas from September 9, fares will increase

Pratapgarh News: नौ सितंबर से सहसों होकर प्रयागराज जाएंगी बसें, बढ़ेगा किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Buses will go to Prayagraj via Sahas from September 9, fares will increase
फाफामऊ में गंगा नदी पर बने चंद्रशेखर आजाद पुल को नौ से 23 सितंबर तक मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। प्रतापगढ़ से प्रयागराज सिविल लाइंस जाने वाली बसें सहसों से अंदावा के रास्ते शास्त्री पुल होते हुए सिविल लाइंस जाएंगी। ऐसे में यात्रियों का दो रुपये किराया बढ़ जाएगा। साथ ही यात्रा में उन्हें 40 मिनट का अतिरिक्त समय लगेगा।
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि फाफामऊ पुल का मरम्मतीकरण नौ सितंबर से शुरू होगा। यह कार्य 15 दिनों तक चलेगा। ऐसे में आवागमन बाधित रहेगा। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस जाने वाली बसें सहसों, अंदावा के रास्ते शास्त्री पुल होते हुए सिविल लाइंस पहुंचेंगी। इसी रास्ते वापस प्रतापगढ़ आएंगी। इससे करीब 26 किमी अतिरिक्त दूरी निगम की बसें तय करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए कुछ निगम की बसों का संचालन प्रतापगढ़ से फाफामऊ के लिए किया जाएगा जिससे जिन यात्रियों का फाफामऊ, सोरांव, मऊआइमा आना-जाना लगा रहता है उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले यात्री :-
परेशानी दो रुपये किराये बढ़ने को लेकर नहीं है। दिक्कत तो बस के 26 किमी चक्कर लगाकर पहुंचने में है। इस दौरान घंटे भर का अतिरिक्त समय लगेगा। समय से अस्पताल पहुंच पाना मुश्किल होगा। - डॉ. एसके राय, नेत्र परीक्षण अधिकारी निवासी राजापुर प्रयागराज।

बोले अफसर
प्रयागराज का रहने वाला हूं। प्रतापगढ़ में दंत क्लीनिक का संचालन करता हूं। नियमित प्रयागराज से प्रतापगढ़ आना-जाना होता है। 26 किमी बसें घूम कर जाएंगी तो हम लोगाें को परेशानी होगी। एक घंटे पहले घर से निकलना पड़ेगा। - डॉ. विवेक पांडेय, धूमनगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed