{"_id":"62ec113ae392ce01991ce8ee","slug":"bus-collided-with-tree-after-collision-with-dumper-28-children-injured-eight-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : डंपर की टक्कर के बाद पेड़ से टकराई बस, 28 बच्चे घायल, आठ की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : डंपर की टक्कर के बाद पेड़ से टकराई बस, 28 बच्चे घायल, आठ की हालत नाजुक
Fri, 05 Aug 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:04 AM IST
सार
रायबरेली के ऊंचाहार स्थित चिन्मय स्कूल में कुंडा और नवाबगंज इलाके के पचास से अधिक पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार सुबह बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। तभी हादसा हो गया। बस में करीब पचास बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबगंज इलाके के ब्रह्मौली वाजिदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह बच्चों से भरी स्कूली बस में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित बस सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में बस में सवार 28 बच्चे घायल हो गए। इनमें छह को गंभीर चोटें आई हैं। बीस बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
रायबरेली के ऊंचाहार स्थित चिन्मय स्कूल में कुंडा और नवाबगंज इलाके के पचास से अधिक पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार सुबह बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। तभी हादसा हो गया। बस में करीब पचास बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार और अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। बीस बच्चों को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
खबर पाकर नवाबगंज और ऊंचाहार पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी ले जाया गया। यहां बीस बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि कुंडा के ताहिर पुत्र शकील, मो.वारिस पुत्र जुबैर, अर्सलान पुत्र आसिफ के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। कुंडा की ही अलीजा पुत्री अबरार और आरबिया पुत्री जुबैर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चों को ऊंचाहार स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां से आरबिया को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ये बच्चे भी हुए घायल
घायल होने वाले बच्चों में धर्मेंद्र शंकर पुत्र भुकंदर शंकर निवासी सुंदरनगरी वाजिदपुर नवाबगंज, दीप्ति पटेल पुत्र तुलसीराम, श्रेया यादव पुत्री सुरेंद्र निवासी कुंडा, संगीत शुक्ला पुत्र राजीव शुक्ला, संकल्प पुत्र संदीप निवासी कुंडा, मो. नजफ पुत्र मो.सरफराज, अजय सिंह पुत्र संदीप सिंह कुंडा, अंकित पुत्र नीरज सिंह शामिल हैं।