फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bullet train will pass through Belha Devi Junction, journey will be completed in three hours

Pratapgarh : बेल्हा देवी जंक्शन से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, तीन घंटे में सफर होगा पूरा

Tue, 15 Apr 2025 05:13 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 05:13 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से राजधानी नई दिल्ली तक बुलेट ट्रेन की तैयारी भारत सरकार कर रही है। दिल्ली से करीब 840 किलोमीटर दूर वाराणसी का सफर आसान नहीं होता है। ट्रेन हो या फिर बस से सड़क मार्ग की यात्रा, वाराणसी पहुंचना थकाऊ साबित होता है।

विज्ञापन
Bullet train will pass through Belha Devi Junction, journey will be completed in three hours
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से वाराणसी के लिए बुलेट ट्रेन के संचालन की तैयारी रेल विभाग ने शुरू कर दी है। दोनों शहरों के बीच 12 स्टेशनों के बीच की दूरी महज तीन घंटे में पूरी होगी। बुलेट ट्रेन वाराणसी से प्रतापगढ़ के रास्ते दिल्ली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से राजधानी नई दिल्ली तक बुलेट ट्रेन की तैयारी भारत सरकार कर रही है। दिल्ली से करीब 840 किलोमीटर दूर वाराणसी का सफर आसान नहीं होता है। ट्रेन हो या फिर बस से सड़क मार्ग की यात्रा, वाराणसी पहुंचना थकाऊ साबित होता है। फ्लाइट का किराया महंगा होने के कारण हर कोई इसका लाभ नहीं उठा पाता है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन संचालन की तैयारी में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


यह ट्रेन जंघई, मां बेल्हादेवी के रास्ते लखनऊ होते हुए दिल्ली के लिए संचालित होगी। इसके संचालन से तीन घंटे के भीतर यात्री दिल्ली से प्रतापगढ़ पहुंच जाएगे। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि दिसंबर के पहले ट्रेन संचालन को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। गौरा से जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद ही बुलेट ट्रेन संचालन को लेकर किसी प्रकार का निर्णय रेलवे बोर्ड लेगा। बुलेट ट्रेन संचालन को लेकर अभी अफसर मंथन कर रहे हैं, लेकिन किसी प्रकार का आदेश और निर्देश मेरे पास नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed