{"_id":"6396217e52835758f600e726","slug":"bulldozer-will-run-on-13-buildings-of-dufferin-campus-pratapgarh-news-ald3480429140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 12 प्रतिष्ठानों के अभिलेख जब्त, लाखों रुपये की टैक्स चोरी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 12 प्रतिष्ठानों के अभिलेख जब्त, लाखों रुपये की टैक्स चोरी की आशंका
विज्ञापन
कोहडौर बाजार में एसआईबी की टीम के छापेमारी की सूचना पर बंद दुकानें। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम का छापा रविवार को भी जारी रहा। टीम ने कुंडा और रानीगंज तहसीलों में जांच कर 12 प्रतिष्ठानों के अभिलेख जब्त किए। रविवार को टीम के आने की जानकारी होने पर व्यापारियों ने दुकानें खोलने के बाद बंद कर दीं। देर शाम तक चली कार्रवाई में लाखों रुपये टैक्स चोरी की बात सामने आई है ।
जिले के रानीगंज क्षेत्र के जामताली भगवतगंज लक्ष्छीपुर, बीरापुर, जगनीपुर की बाजारों में रविवार को एसआईबी टीम की ताबड़तोड़ छापे की सूचना पर व्यापारियों में दहशत का माहौल रहा। असर यह रहा कि जामताली बाजार में दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा।
जामताली, भगवतगंज, सुवंसा, जगनीपुर, बीरापुर, गीतानगर, लक्ष्छीपुर, रामापुर बाजार की की दुकानें सुबह तो खुली लेकिन 10 बजते ही जीएसटी टीम के आने की सूचना पर बड़े दुकानदारों ने शटर गिराना शुरू कर दिया और दोपहर तक अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
जेठवारा, नारायणगंज, कटरा गुलाब सिंह और मान्धाता बाजार में टीम के आने की खबर मिलते ही व्यापारी दुकानें बंदकर गायब हो गए। वाणिज्य कर उपायुक्त राम भवन ने बताया कि जिले में 85 व्यवसायी चिह्नित किए गए हैं, उनके प्रतिष्ठानों की जांच किया जाना निश्चित है। इस कार्रवाई से वह बच नहीं पाएंगे।