फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bulldozer ran in Punjabi market, encroachment was removed

Pratapgarh News: पंजाबी मार्केट में चला बुलडोजर, हटवाया गया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran in Punjabi market, encroachment was removed
शहर के पंजाबी मार्केट में बृहस्पतिवार को नगर पालिका के बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। नगर पालिका ने अतिक्रमण करने वाले 20 दुकानदारों से साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष सिंह, जेई योगेंद्र सिंह, एसपी सिंह, आरआई लाल बहादुर के नेतृत्व में पालिका की टीम बुलडोजर व कर्मचारियों के साथ पहुंची। श्रीराम तिराहा स्थित पार्क के आसपास अतिक्रमण हटाते हुए पंजाबी मार्केट में नालियों के बाहर से दुकानदारों के सामान, बोर्ड को हटवाया गया।
विज्ञापन

शेखजी मस्जिद के सामने स्थित पार्क के आसपास से भी अतिक्रमण हटवाया गया। ठेले, खोमचे वालों के साथ ही दुकानदारों का भी सामान हटवाया। जीआईसी से तहसील होते हुए फिर पालिका की टीम पंजाबी मार्केट में दूसरे रास्ते से दाखिल हुई। कार्रवाई के दौरान पंजाबी मार्केट से लेकर सिनेमा रोड, सब्जी मंडी तक खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों से दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed