फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BSNL employees call to save

बीएसएनएल बचाने के लिए कर्मचारियों का आह्वान

Tue, 06 Jan 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 06 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
BSNL employees call to save
‘बीएसएनएल बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यालय पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया। दहिलामऊ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर संयुक्त फोरम आफ बीएसएनएल यूनियंस के अध्यक्ष महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रबंधन की तानाशाही के चलते कर्मचारियों की उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन


सुविधाओं में कटौती के  साथ ही लंबित मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। इसलिए कर्मचारियों ने एक सूत्रीय मांग ‘बीएसएनएल बचाओ, देश बचाओ’ के  लिए आंदोलन छेड़ा है। धरने को संबोधित करते हुए संयुक्त फोरम के संयोजक महरानीदीन ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तीन दिवसीय धरना आठ जनवरी को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी प्रबंधन ने मांग नहीं मानी तो 25 फरवरी को संसद मार्च और 17 मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इस मौके पर अजमत अली, एएन तिवारी, चेतराम पटेल, एआरखान, डीके गुप्ता, जीपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed