{"_id":"5d02b32dbdec226dc578986a","slug":"brothers-beat-up-little-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के बीच मारपीट, छोटे भाई की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के बीच मारपीट, छोटे भाई की गई जान
Fri, 14 Jun 2019 02:03 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी के दौरान सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। गंभीर चोट आने से छोटे भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसपुर देवसरा निवासी सगे भाई अरविंद व धर्मेंद्र पुत्र लक्ष्मण सरोज अलग रहते थे। बड़ा भाई अरविंद अपने पिता के साथ रहता था तो धर्मेंद्र अपने बड़े पिता कल्लू सरोज के साथ रहा करता था। बुधवार की रात दोनों भाई खाना बना रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। इस बीच अरविंद ने धर्मेंद्र को टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
काफी देर तक धर्मेंद्र अचेत पड़ा रहा। गुरुवार की सुबह परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चूंकि मामला भाई-भाई का था। इसलिए परिवार के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। रिश्तेदारों के पहुंचने पर हंगामा होने लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद धर्मेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्लू सरोज ने पुलिस को तहरीर दी कि अरविंद व धर्मेंद्र के बीच मारपीट के दौरान लगी चोटों के कारण धर्मेंद्र की मौत हुई है। एसओ ने बताया कि आरोपी भाई घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।