फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Breaker of midnight burner, 12 hours electric problem

आधी रात जला उपकेंद्र का बे्रकर, 12 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 06 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Breaker of midnight burner, 12 hours electric  problem
आधी रात जला उपकेंद्र का ब्रेकर, 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

दिन में 10 बजे बहाल हुई आपूर्ति, बिजली-पानी को तरसे शहरी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गुरुवार को आधी रात कटरामेदनीगंज विद्युत उपकेंद्र का ब्रेकर जल गया। उपकेंद्र में चिंगारी भड़कने से अफरातफरी मच गई। इससे पूरे टाउन एरिया की बिजली गुल हो गई। दूसरे दिन घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। टाउन एरिया में बिजली-पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा।

कटरामेदनीगंज उपकेंद्र से पूरे टाउन एरिया को विद्युत आपूर्ति की जाती है। गुरुवार को रात करीब 10 बजे मेन सप्लाई केबिल में आग लग गई। इसका असर सीधे ब्रेकर पर पड़ा और चिंगारी उठने लगी। इससे उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई। लाइनमैन समेत अन्य कर्मचारी भागकर बाहर आ गए। आननफानन में आपूर्ति ठप कराई गई। इसके बाद निरीक्षण किया गया तो पता चला उपकेंद्र का ब्रेकर जल गया है। इससे पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। रात में कर्मचारियों ने काफी प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। दूसरे दिन शुक्रवार को टीम ने भोर में कार्य शुरू किया। सुबह 10 बजे तक कार्य चला। ब्रेकर दुरुस्त होने पर आपूर्ति बहाल हुई। आपूर्ति ठप होने से टाउन एरिया में बिजली, पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। रात में महज दो से तीन घंटे में ही इनवर्टर जवाब दे गए। सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों ने घर से बाहर निकलकर हैंडपंप से पानी लिया। सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एक्सईएन रानीगंज अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेकर जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह ब्रेकर दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed