फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   boyfriend shooted his own girlfriend

सिरफिरे आशिक ने युवती पर झोंका फायर

Fri, 17 Jul 2020 01:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
boyfriend shooted his own girlfriend
-घर में घुसकर आरोपी युवक ने झोंका फायर, बेटी को बचाने के लिए आई मां को लगी गोली
विज्ञापन

-जिला अस्पताल रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की कर रही तलाश
पट्टी। सिरफिरे आशिक ने युवती की हत्या करने के इरादे से घर में घुसकर गोली मार दी। यह देख बेटी को बचाने के लिए उसकी मां सामने आ गई। जिससे गोली मां को लग गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पट्टी कोतवाली के कंजा सरायगुलामी निवासी की रहने वाली जरीना (45) पत्नी मुकीम अहमद गुरुवार की रात करीब सवा आठ बजे घर के भीतर बेटी के साथ काम कर रही थी। तभी गांव का ही एक सिरफिरा आशिक उसके घर में घुस गया। उसने तमंचा निकालकर युवती पर फायर कर दिया। यह देख बेटी को बचाने के लिए जरीना सामने आ गई। गोली उसके हाथ में जा लगी। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो आरोपी युवक भाग निकला। आनन-फानन में जरीना को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घायल जरीना ने बताया कि सिरफिरा आशिक उसकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वह उसे ब्लैकमेल करने का भी प्रयास कर चुका है। पट्टी कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed