{"_id":"653ff544e4d0f2b3050f0520","slug":"bomb-thrown-outside-bjp-leaders-shop-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-6735-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भाजपा नेता की दुकान के बाहर फेंका बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भाजपा नेता की दुकान के बाहर फेंका बम
Mon, 30 Oct 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की दुकान के बाहर फेंका बम
प्रतापगढ़। शहर के भदरी हाउस निवासी भाजपा नेता सुनील गोयल के फर्नीचर की दुकान के बाहर सोमवार की शाम कुछ लोगों ने बम फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी विनय सिंह मौके पर पहुंचे। प्लास्टिक व काले धागे से लिपटे फटे बम से निकले नटबोल्ट दूर तक फैले हुए थे। जिसे पुलिस ने छानबीन के बाद अपने कब्जे में लिया। प्रभारी नगर कोतवाल दौलत यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। घटना के समय ई- रिक्शा व बाइक गुजर रही है। घटना की हकीकत का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद